Tanvi तन्वी

Tanvi तन्वी

287.00

तन्वी एक बहुत प्यारी भोली भाली सी लड़की थी। उसका परिवार काफ़ी पिछड़े विचारों वाला था जहां आज भी लड़के और लड़की में फ़र्क किया जाता था। यूं तो तन्वी घर में छोटी थी पर उसे कभी किसी ने प्यार नहीं किया। शुरू से ही उसे उसके बड़े भाई अंश से कम आंका जाता था।
पढ़ने में बहुत होशियार थी तन्वी। पाठ एक ही बार में समझ लेती और कंठस्थ कर लेती। गणित में बहुत अच्छी थी वह और उसका पसंदीदा विषय भी गणित ही था। उसके अलावा उसे इतिहास में बहुत रुचि थी। वह यह पढ़ पढ़ कर विस्मित होती थी कि कैसे पुराने समय में महिलाओं का इतना सम्मान था हमारे समाज में। कैसे उन्हें इतने बड़े निर्णय लेने का अधिकार था। रानी लक्ष्मीबाई ने युद्ध में भाग लेने जैसा इतना बड़ा निर्णय अपने दम पर ले लिया और कहां उसकी मां एक सब्ज़ी भी लाने का निर्णय नहीं ले सकती।
Category:

Description

 

Writer :- Manisha Badale

Book Details:-
Book Type :- Paperback
Number of Pages :- 156 Excluding Cover Pages
Genre :- Social
Have no product in the cart!
0